शांगहाई सहयोग संगठन के परिषद का 15वां शिखर सम्मेलन इस सप्ताह रूस के वूफा में आयोजित होगा। चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग इसमें भाग लेंगे। मौजूदा शिखर सम्मेलन में भारत और पाकिस्तान की शांगहाई सहयोग संगठन में भागीदारी संबंधी कार्यक्रम शुरू होने का प्रस्ताव पारित होगा।
चीनी उप विदेश मंत्री छन क्वोफिंग ने 6 जुलाई को पेइचिंग में आयोजित न्यूज ब्रीफिंग में कहा कि शांगहाई सहयोग संगठन ने पिछले 14 सालों से सदस्यों के बीच रणनीतिक सहयोग और आपसी विश्वास बढाया है और विभिन्न क्षेत्रों में चौतरफा सहयोग मजबूत किया है, जो क्षेत्रीय स्थिरता और सुरक्षा की रक्षा का अहम मंच बना है। उसके विकास के चलते अधिक से अधिक देशों ने उसमें हिस्सा लेने की इच्छा जताई है। इसलिये मौजूदा शिखर सम्मेलन में भारत और पाकिस्तान के हिस्सेदारी का कानूनी कार्यक्रम शुरू होगा।
छन क्वोफिंग ने कहा कि भारत और पाकिस्तान की भागीदारी शांगहाई सहयोग संगठन के विकास के लिये अधिक अहम भूमिका निभाएगी ।
(रूपा)









