Web  hindi.cri.cn
    शी चिनफिंग शांगहाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे
    2015-07-06 18:16:13 cri

    चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग रूस के वूफा में आयोजित होने वाले ब्रिक्स देशों की 7वीं भेंटवार्ता और शांगहाई सहयोग संगठन के परिषद के 15वें सम्मेलन में भाग लेने के लिये वूफा जाएंगे।

    चीनी उप विदेश मंत्री छन क्वोपफिंग ने 6 जुलाई को पेइचिंग में आयोजित न्यूज ब्रीफिंग में शीचिन फिंग की मौजूदा यात्रा के बारे में कहा कि शी चिनफिंग की शांगहाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में भागीदारी से यूरोपीय और एशियाई क्षेत्र व शांगहाई सहयोग संगठन में चीन के महत्व का पता चलता है। चीन को आशा है कि मौजूदा शिखर सम्मेलन के जरिये शांगहाई सहयोग संगठन विभिन्न सदस्य देशों द्वारा समान रूचि वाले मिशन की योजना तैयार करेगा और एकता से क्षेत्रीय और अंतराष्ट्रीय मंच पर अधिक बड़ी भूमिका अदा करेगा। शी चिनफिंग सिलसिलेवार वार्ता में हिस्सा लेंगे और अंतर्राष्ट्रीय व क्षेत्रीय स्थिति तथा शांगहाई सहयोग संगठन के विकास पर विभिन्न देशों के नेताओं के साथ विचार-विमर्श करेंगे।

    शी चिनफिंग अन्य देशों के नेताओं के साथ वूफा घोषणा पत्र जारी करेंगे और शांगहाई सहयोग संगठन संबंधी सीमा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।

    (रूपा)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040