Web  hindi.cri.cn
    पीशान भूकंप का राहत कार्य ज़ोरों पर
    2015-07-04 18:16:09 cri

    शिन्जियांग वेवूर स्वायत्त प्रांत की सरकार से प्राप्त ताज़ा आकड़ों के अनुसार पीशान काउंटी में आए भूकंप में 3 जुलाई की शाम को 6 बजे तक कुल 3 लोगों की मौत हो गई है, अन्य 71 लोग घायल हुए हैं। वर्तमान में भूकंप ग्रस्त इलाकों में राहत कार्य ज़ोरों पर चल रहा है।

    बता दें कि उत्तर-पश्चिमी चीन के शिन्जियांग वेवूर स्वायत्त प्रदेश के पीशान काउंटी में 3 जुलाई को सुबह 9 बजकर 7 मिनट पर 6.5 तीव्रता का भूकंप आया था। शिन्जियांग के ह थ्यान, काशगर और आक्सू जैसे इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद शिन्जियांग वेवूर स्वायत्त प्रांत की सरकार ने शीघ्र ही इमरजेंसी की घोषणा कर दी। सरकार ने शीघ्र ही भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों में कार्य दल भेजा है। इसके साथ ही 2 करोड़ युआन की राहत राशि भी भेजी गई है। वर्तमान में 1500 तम्बूओं, 4000 बिस्तर और 2000 मोटे कपड़े भी भूकंप प्रभावित इलाकों में पहुंचाये जा चुके हैं।

    आकड़ों के अनुसार भूकंप में करीब 12 हज़ार से अधिक मकान नष्ट हो गए हैं। 66 हज़ार लोगों को सुरक्षित जगह पर स्थानांतरित किया गया है। ताज़ा जांच के अनुसार भूकंप से शिन्जियांग में 19 करोड़ युआन का आर्थिक नुकसान हुआ है।

    (रमेश)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040