Web  hindi.cri.cn
    रूस की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति में सुधार हो – पुतिन
    2015-07-04 17:04:17 cri

    रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने 3 जुलाई को देश के संबंधित विभागों को यह आदेश दिया है कि शीघ्र ही देश की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सूचना जैसे क्षेत्रों में मौजूद खतरे और चुनौतियों के बारे में जांच की जाए। साथ ही इसके आधार पर रूस की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति में बदलाव लाया जाएगा।

    जानकारी के अनुसार पुतिन ने 3 जुलाई को आयोजित रूस की सुरक्षा समिति के सम्मेलन में यह आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि रूस को अस्थिर अंतराष्ट्रीय स्थिति का सामना करने के लिये व्यवस्थित कदम उठाना चाहिये। साथ ही देश की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति में भी सुधार लाना चाहिये। इसके अलावा आवश्यक स्थिति में रूस की कूटनीति और सीआईएस क्षेत्रों में रूस की नीतियों में बदलाव लाने की ज़रूरत है।

    पुतिन ने आगे कहा कि रूस की रणनीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। रूस आपसी सम्मान और आपसी लाभ के आधार पर दूसरे देशों के साथ आवाजाही और सहयोग को जारी रखेगा, लेकिन रूस की प्रभुसत्ता और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा।

    इसके अलावा पुतिन ने यह भी कहा कि कुछ दिनों पहले यूरोपीय संघ ने रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों की समय सीमा को आगे बढ़ा दिया है। साथ ही अमेरिका भी रूस के खिलाफ़ प्रतिबिधों को मज़बूत करने के बारे में विचार-विमर्श कर रहा है। इसलिये आनेवाले समय में पश्चिमी देशों को लेकर रूस की स्थिति में कोई सुधार नहीं हो पाएगा।

    (रमेश)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040