Web  hindi.cri.cn
चीन के शिजियांग में आया 6.5 तीव्रता का भूकंप
2015-07-03 18:18:22 cri

उत्तर-पश्चिमी चीन के शिन्जियांग वेवूर स्वायत्त प्रदेश के पीशान काउंटी में 3 जुलाई को सुबह 9 बजकर 7 मिनट पर 6.5 तीव्रता का भूकंप आया। शिन्जियांग के ह थ्यान,काशगर और आक्सू जैसे इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। ताज़ा आकड़ों के अनुसार भूकंप में अभी तक 6 लोगों की मौत हुई है। अन्य कई लोग घायल हुए हैं। साथ ही करीब 3000 से अधिक मकान पूरी तरह नष्ट हो गए हैं।

भूकंप के बाद शिन्जियांग वेवूर स्वायत्त प्रांत की सरकार ने शीघ्र ही इमरजेंसी की घोषणा कर दी है। वर्तमान में भूकंप ग्रस्त इलाकों में राहत कार्य ज़ोरों पर चल रहा है।

(रमेश)

आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040