Web  hindi.cri.cn
ल्यू छीपाओ ने पुर्तगाल की यात्रा की
2015-07-03 10:25:37 cri

ल्यू छीपाओ और पुर्तगाल के प्रधानमंत्री पेद्रो पास्सोस कोएल्हो के साथ बातचीत करते हुए

पुर्तगाली सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के निमंत्रण पर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य, सचिवालय के सचिव, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रिय समिति के प्रसार विभाग के प्रधान ल्यू छीपाओ ने 30 जून से 2 जुलाई तक चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर पुर्तगाल की यात्रा की। लिस्बन में उन्होंने क्रमशः पुर्तगाल के प्रधानमंत्री, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष पेद्रो पास्सोस कोएल्हो और पुर्तगाल की सोशलिस्ट पार्टी के महासचिव एंटोनियो कॉस्टा से मुलाकात की।

ल्यू छीपाओ ने कहा कि चीन और पुर्तगाल का संबंध इतिहास के सबसे अच्छे दौर में प्रवेश हुआ है। इस वर्ष दोनों देशों के बीच सर्वांगीर्ण रणनीतिक साझेदार संबंध स्थापना की 10वीं वर्षगांठ है। चीन पुर्तगाल के साथ मिलकर इसका लाभ उठाते हुए आपस में राजनीतिक विश्वास, वास्तविक सहयोग, मानविकी और मीडिया आदान प्रदान मज़बूत करने को तैयार है। ताकि चीन-पुर्तगाल संबंध, चीन-युरोप संबंध का समग्र विकास किया जा सके।

यात्रा के दौरान ल्यू छीपाओ ने लिस्बन स्थित चाइना रेडियो इन्टरनेशनल के संपूर्ण मीडिया विकास केंद्र का दौरा किया और केंद्र को प्रेरणा दी कि संपूर्ण मीडिया के विकास के साथ विषय-वस्तुओं के निर्माण पर महत्व दिया जाए। चीनी संस्कृति और चीन की स्वर का प्रसार करें।

(श्याओ थांग)

1 2
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040