
चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने 29 जून को वृहद जन भवन में एआईआईबी संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर समारोह में भाग लेने आए विभिन्न देशों के प्रतिनिधि मंडल के नेताओं से भेंट की।
भेंट में उन्होंने कहा कि चीन के एआईआईबी की स्थापना का उद्देश्य एशियाई क्षेत्रों में आधारभूत संस्थापनों का निर्माण करना, क्षेत्रीय सहयोग को गहराना और समान विकास को साकार करना है। समझौते पर हस्ताक्षर करना एआईआईबी द्वारा ऐतिहासिक कदम उठाने का प्रतीक है।
शी चिनफिंग ने जोर देते हुए कहा कि जब तक सभी बहुपक्षीय सहयोग जारी रखेंगे तब तक एआईआईबी खुला मंच बना रहेगा और एशियाई आधारभूत संस्थापनों के निर्माण के लिये सकारात्मक योगदान करेगा।
स्विट्जरलैंड के आर्थिक मंत्री अमान, न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री इंग्लिश और कोरिया गणराज्य के उप प्रधानमंत्री चोइ क्यूंग ह्वान ने भाषण दिया। उन्होंने कहा कि चीन के एआईआईबी की स्थापना का सुझाव बहुत अहम है, जो क्षेत्रीय आधारभूत संस्थापनों के निर्माण और एशियाई देशों के बीच व्यापारिक संपर्क बढ़ाने में मददगार होगा। विश्वास है कि एशिया के विकास की प्रक्रिया के दौरान एआईआईबी महत्वपूर्ण नेतृत्वकारी भूमिका निभाएगा।
अंत में शी चिनफिंग ने कहा कि चीन विभिन्न सदस्य देशों के साथ एआईआईबी को व्यावसायिक और उच्च दक्ष बहुपक्षीय विकास बैंक बनाने को तैयार है ताकि एशिया और विश्व की आर्थिक समृद्धि में योगदान दिया जा सके। (रूपा)









