अमेरिका से सभी उत्तेजक शब्दों और कार्यों को रोकने के लिये कहा चीन ने
2015-05-28 18:38:15 cri
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने 27 मई को दक्षिणी चीन सागर मुद्दे पर चीन के खिलाफ आरोप लगाया और साथ ही कहा कि अमेरिका एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अपनी सैन्य उपस्थिति को मजबूत बनाना जारी रखेगा।
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ह्वा छ्वनयिंग ने 28 तारीख को फिर एक बार इसका जवाब किया। ह्वा ह्वा छ्वनयिंग ने कहा कि वर्तमान में दक्षिणी चीन सागर की स्थिति आम तौर पर स्थिर बनी हुई है। लेकिन कई देश अपने हितों की ओर से दक्षिणी चीन सागर क्षेत्र में परेशानी और हलचल जारी रख रहे हैं। यह कार्रवाई चीन की क्षेत्रीय संप्रभुता और समुद्री अधिकारों और हितों को नुकसान पहुंचाती है।
उन्होंने अमेरिका से सभी उत्तेजक शब्दों और कार्यों को रोकने का आग्रह किया।
अंजली