Web  hindi.cri.cn
    चीन ने अमेरिका से उत्तेजना वाली गतिविधि रोकने की मांग की
    2015-05-28 18:16:11 cri

    हाल ही में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका दक्षिणी चीन सागर में खोजबीन संबंधी गतिविधि बनाए रखेगा। इसपर चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ह्वा छुनयिंग ने कहा कि दक्षिणी चीन सागर में अमेरिका के सैन्य विमानों की गतिनिधि से दुर्घटना हो सकती है, अमेरिका को उत्तेजना वाली गतिविधि रोकनी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि अमेरिका उड्डयन सुरक्षा के बहाने चीन की संप्रभुता और वैध अधिकारों और हितों को नुकसान पहुंचा रहा है। अमेरिका की उत्तेजनापूर्ण गतिनिधि बहुत खतरनाक और गैर जिम्मेदाराना है। चीन अपनी संप्रभुता के तहत दक्षिणी चीन सागर में निर्माण कार्य कर रहा है। दक्षिणी चीन सागर विवाद का कारण यह नहीं है, बल्कि कोई देश चीन के द्वीपों पर कब्ज़ा करना चाहता है।

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040