Web  hindi.cri.cn
    भारत में भीषण गर्मी से 1100 लोगों की मौत
    2015-05-27 16:08:18 cri

    भारतीय मीडिया के अनुसार 26 मई तक भारत में तेज़ गर्मी से मरने वाले व्यक्तियों की संख्या 1100 तक पहुंच गयी।

    पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार 26 मई तक दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश में तेज़ गर्मी से 852 लोगों की मौत हो गई। तेलंगाना प्रदेश में मृतकों की संख्या 266 तक पहुंच गयी है। इसके अलावा गुजरात, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल में भी गर्मी से लोगों के मरने की खबर है। यहां पर करीब दसियों लोगों की तेज़ गर्मी और लू लगने से मौत हुई है।

    पिछले एक हफ्ते में भारत तेज़ गर्मी की चपेट में है। राजधानी नयी दिल्ली में सबसे अधिक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यहां तक कि दक्षिण-पूर्वी भारत के कुछ क्षेत्रों में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा।

    भारतीय मौसम ब्यूरो की वेबसाइट द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 27 मई को तेलंगाना के कुछ क्षेत्रों में वर्षा होने की संभावना है। लेकिन आंध्र प्रदेश और तेलंगाना प्रदेश लगातार तेज़ गर्मी की गिरफ्त में हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह स्थिति 28 मई तक जारी रहेगी।

    चंद्रिमा

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040