Web  hindi.cri.cn
    भारत में भीषण गर्मी से 500 लोगों की मौत
    2015-05-26 15:58:43 cri

    भारतीय मीडिया की 25 मई की रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में लगातार भीषण गर्मी के कारण बहुत सारे लोगों की जान चली गई। 24 मई तक केवल दो बड़े प्रदेशों में लगभग पाँच सौ लोगों की मौत हो चुकी है।

    इंडिया टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार 24 मई को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना प्रदेश में 165 लोग लू लगने के कारण मर गये। मध्य मई से इन दोनों प्रदेशों में भीषण गर्मी से मारे गए लोगों की संख्या पाँच सौ तक पहुंच गयी है।

    इसके अलावा 22 और 23 मई को पश्चिम बंगाल प्रदेश में 12 लोगों की भी मौत भीषण गर्मी से हो गई।

    तेलंगाना प्रदेश के अधिकारी ने कहा कि मृतकों में मुख्य तौर पर वृद्ध लोग शामिल हैं। उनमें अधिकतर लोग भीषण गर्मी में भी काम कर रहे थे, मौत का कारण शरीर में पानी की कमी या लू लगना है।

    पिछले एक हफ्ते में भारत के अधिकतर हिस्से चिलचिलाती तेज़ गर्मी से ग्रस्त हैं। राजधानी नयी दिल्ली में सबसे अधिक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यहां तक कि दक्षिण-पूर्व के कुछ क्षेत्रों में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी कई दिनों में उच्च तापमान वाला मौसम जारी रहेगा।

    चंद्रिमा

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040