Web  hindi.cri.cn
    मोदी सरकार का एक साल पूरा
    2015-05-25 18:52:52 cri

    इस साल 26 मई को नरेंद्र मोदी के भारतीय प्रधानमंत्री बनने का एक साल पूरा हो गया। इन दिनों में भारतीय मीडिया मोदी सरकार का मूल्यांकन कर रहे हैं।

    एक साल पहले नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने थे। लोग चाहते हैं कि वे आर्थिक विकास में तेज़ी लाएंगे और रोजगार के ज्यादा अवसर पैदा करेंगे। इस साल में उन्होंने ऐसा ही किया।

    पहला, उन्होंने सरकार की कार्य शैली बेहतर की, सरकार की कार्य क्षमता बढ़ाई। दूसरा, उन्होंने कई अवधारणा बनाईं, इस साल में उन्होंने मेक इन इंडिया, स्वच्छ इंडिया और स्मार्ट सिटी आदि नारे पेश किए, जिनसे सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं और परियोजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया। तीसरा, उन्होंने विदेशी निवेश आकर्षित किया। इस साल उन्होंने आर्थिक कूटनीति पर ज़ोर दिया, इस साल उनकी विदेश यात्राओं का लक्ष्य एक ही है और वह है विदेशी निवेश भारत में आकर्षित करना।

    (दिनेश)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040