Web  hindi.cri.cn
    चीनी बौद्ध संघ ने बुद्ध दिवस मनाया
    2015-05-25 18:16:41 cri

    चीनी बौद्ध संघ ने 25 मई को पेइचिंग के क्वांगची मंदिर में बुद्ध दिवस मनाया। इस साल गौतम बुद्ध की 2639वीं जयंती है।

    चीनी बौद्ध संघ के अध्यक्ष मास्टर श्वेछेंग ने कहा कि बौद्ध धर्म के चीन में आने के बाद 2 हजार से अधिक साल हो चुके हैं, चीन में अपनी विशेषता वाली बौद्ध संस्कृति बनी है। चीनी बौद्ध संघ बौद्ध परंपरा व्यापक रूप से बढ़ाते हुए बौद्ध धर्म के अनुयायी सही दिशा में आगे बढ़ाएंगे।

    चीनी बौद्ध धर्म का मानना है कि चीनी परंपरागत कैलेंडर के मुताबिक बुद्ध का जन्म साल के चौथे माह के 8वें दिन में हुआ था। इसलिए हर साल की इस तारीख को वे बुद्ध दिवस मनाते हैं।

    (दिनेश)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040