Web  hindi.cri.cn
    चीनी तिब्बती विद्या के आदान-प्रदान प्रतिनिधिमंडल की स्विट्जरलैंड यात्रा
    2015-05-25 09:11:53 cri

    स्विट्जरलैंड की यात्रा कर रहे चीनी तिब्बती विद्या के आदान-प्रदान प्रतिनिधिमंडल ने 24 मई को ज्यूरिख में स्थानीय तिब्बती बंधुओं से मुलाकात की और इधर के सालों में तिब्बत के आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन का परिचय दिया, साथ ही स्थानीय तिब्बती बंधुओं के साथ तिब्बत में पारिस्थितिकी संरक्षण, पारंपरिक तिब्बती संस्कृति के संग्रहण और संरक्षण, तिब्बती भाषा की शिक्षा जैसे क्षेत्रों में पर विचारों का आदान प्रदान किया।

    प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष, चीनी सामाजिक विज्ञान अकादमी के प्रधान के सहायक हाओ शीयुआन ने जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान में तिब्बत चीन में सबसे तेज़ विकसित क्षेत्रों में से एक है। विशेष कर जनजीवन के क्षेत्र में बहुत सुधार आया है। इस वर्ष तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की स्थापना की 50वीं वषगांठ है। चीन तिब्बत के लिए नई सामाजिक विकास योजना बना रहा है। केंद्र सरकार तिब्बत के विकास के लिए अधिक उदार नीति, मानव शक्ति और सामग्री प्रदान करेगी।

    हाओ शीयुआन ने तिब्बत के विकास में पारिस्थितिकी और पर्यावरण संरक्षण, चीन में धार्मिक नीति और तिब्बती बौद्ध धर्म के संरक्षण के लिए की गई कोशिशों को बारे में भी अवगत कराया।

    प्रतिनिधिमंडल के सदस्य, चीनी तिब्बती विद्या अनुसंधान केंद्र के अनुसंधानकर्ता डोर्चे ने तिब्बती पारंपरिक संस्कृति के संरक्षण क्षेत्र में किए गए कार्यों का परिचय दिया। वहीं अनुसंधानकर्ता चो वेई ने तिब्बती भाषा की पढ़ाई स्थिति से अवगत कराया।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040