Web  hindi.cri.cn
    विजय दिवस समारोह में भाग लेने शी मॉस्को पहुंचे
    2015-05-08 19:02:44 cri
    चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने 8 मई को रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचकर रूस की यात्रा शुरू की। राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग 9 मई को आयोजित रूस के महान देशभक्तिपूर्ण युद्ध में विजय की 70वीं वर्षगांठ के समारोह में हिस्सा लेंगे।

    रूसी सरकार ने हवाई अड्डे पर स्वागत समारोह का आयोजन किया। राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने रूसी थल, नौ और वायु सेनाओं के सलामी दल की परेड का निरीक्षण किया।

    राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने चीनी सरकार और जनता का प्रतिनिधित्व करते हुए रूसी सरकार और जनता को सर्वश्रेष्ठ सादर और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में रूस के महान देशभक्तिपूर्ण युद्ध में विजय की 70वीं वर्षगांठ है। चीन और रूस द्वितीय विश्व युद्ध में एशिया और यूरोप के मुख्य युद्ध का मैदान था। इस वर्ष दोनों देशों में अधिक समारोह आयोजित होंगे। इस कदम का लक्ष्य द्वितीय विश्व युद्ध की जीत का परिणाम और अंतरराष्ट्रीय न्याय की संयुक्त रक्षा का संकल्प दिखाना है। साथ ही संबंधित समारोहों का आयोजन करने से विश्वभर के लोग सावधान होंगे कि उन्हें शांति को बनाए और संजोकर रखना चाहिये और इससे युद्ध की त्रासदी फिर कभी नहीं होगी। चीन और रूस एक दूसरे के घनिष्ठ मित्र, भागीदार और पड़ोसी हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार रणनीतिक साझेदारी काफी मजबूत है।

    (हैया)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040