Saturday   Jul 26th   2025  
Web  hindi.cri.cn
तिब्बत को 7 करोड़ युआन की परोपकारी धनराशि मिली
2015-05-07 09:15:40 cri

तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के नागरिक मामला विभाग और स्वायत्त प्रदेश के रेड क्रॉस ने 6 मई तक विभिन्न जगत से 7 करोड़ युआन की परोपकारी राशि इकट्ठी की।

नागरिक मामला विभाग के अनुसार 25 अप्रैल को आए भूकंप के राहत के लिए तिब्बत को चंदे के रूप में 6 करोड़ 87 लाख 76 हज़ार 376 युआन की धनराशि और 43 लाख 73 हज़ार 951 युआन मूल्य वाली सामग्री दी गई।

वहीं तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के रेड क्रॉस के मुताबिक 5 मई तक उसे 40 लाख 90 हज़ार युआन की परोपकारी धनराशि और 28 लाख युआन की राहत सामग्री प्राप्त हुई है।

(श्याओ थांग)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040