Saturday   Aug 23th   2025  
Web  hindi.cri.cn
तिब्बत के चांगमू कस्बे में 4250 लोगों का अच्छी तरह बंदोबस्त किया गया
2015-04-29 08:41:12 cri

नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप से प्रभावित हुआ तिब्बत स्वायत्त प्रदेश का चांगमू कस्बा "एकल द्वीप"बन गया है। यहां यातायात और दूरसंचार 70 घंटों तक ठप रहा। राहत कार्य किए जाने के साथ-साथ चांगमू कस्बे में 4250 लोगों का आठ अस्थाई बस्तियों में अच्छी तरह इंतजाम किया गया है।

चांगमू कस्बे स्थित न्येलामू सीमा चौकी के उप प्रमुख यांग शान ने जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान में सीमा चौकी द्वारा स्थापित अस्थाई बस्ती में 10 तंबू लगाए गए हैं, जिनमें 90 लोग रहते हैं। बिजली जनरेटर लगाया गया है। यहां सुरक्षित चावल दो महीनों के लिए काफ़ी हैं। लेकिन पेयजल का अभाव है।

संवाददाता ने चांगमू कस्बे में देखा कि यहां कुछ नेपाली लोग भूकंप के दो-तीन दिन बाद स्थिति स्थिर हो जाने के बाद जन्मभूमि वापस लौट गए और अन्य कुछ लोग चीन सरकार की राहत सहायता के इंतज़ार में चांगमू कस्बे में ठहरे हुए हैं।

(श्याओ थांग)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040