Tuesday   Aug 5th   2025  
Web  hindi.cri.cn
नेपाल में आए भूकंप से तिब्बत में मृतकों की संख्या 25 तक पहुंची
2015-04-28 08:58:38 cri

तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के भूकंप विरोधी राहत कार्य विभाग के मुताबिक 27 अप्रैल की रात को 9 बजे तक नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप की वजह से चीन के तिब्बत में 25 लोगों के मरने और अन्य 117 घायल होने की खबर है।

इस बार भूकंप से शिकाज़े क्षेत्र की 18 कांउटियां और जिले प्रभावित हुए। तिंगरी, चिलोंग और न्येलामू तीनों काउटियों की स्थिति सबसे गंभीर बतायी जा रही है। यहां 80 प्रतिशत से अधिक रिहायशी मकान ढह गए हैं।
मैत्री सुरंग न्येलामू कांउटी शहर से 18 किलोमीटर दूर स्थित है, जो चीन और नेपाल के बीच सीमा-व्यापार पोर्ट चांगमू कस्बे को जोड़ने वाला अहम रास्ता है। नेपाल में भूकंप आने के बाद इसी क्षेत्र में गंभीर भूस्खलन हुआ। मैत्री सुरंग के प्रवेश द्वार को भारी क्षति पहुंची। इस तरह राहत सामग्री और शक्तियों का चांगमू कस्बे में प्रवेश होना मुश्किल रहा। तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के भूकंप विरोधी और राहत कार्य विभाग ने 300 से अधिक लोगों को इकट्ठा कर बड़े आकार वाली 30 से ज्यादा मशीनों का इस्तेमाल कर आपात राहत कार्य किया। 27 अप्रैल की रात को चांगमू कस्बे को जोड़ने वाली मैत्री सुरंग बहाल हो गई।

(श्याओ थांग)

1 2 3
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040