Web  hindi.cri.cn
चीनी आयात व निर्यात मेले में भारतीय बाज़ार फोरम आयोजित
2015-04-18 18:51:16 cri

117वां चीनी आयात व निर्यात मेला चीन के क्वांगचो में आयोजित हो रहा है। 17 अप्रैल को मेले में भारतीय बाज़ार फोरम आयोजित हुआ।

बताया जाता है कि चीनी आयात व निर्यात मेले में भाग लेने वाले भारतीय व्यापारियों की संख्या दुनिया के अन्य देशों से अधिक है। चीन और भारत के बीच आर्थिक व व्यापारिक सहयोग की बडी संभावना है। ऐसे फोरम के आयोजन से उद्यमों के विदेश बाज़ार खोलने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

फोरम में चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारी ने भारत की अर्थव्यवस्था की स्थिति और विशेषता का विश्लेषण किया। भारत से आए व्यापारियों ने पिछले 10 साल में भारत के तेज़ आर्थिक विकास पर प्रकाश डाला। उनका मानना है कि भारतीय बाजार बहुत बड़ा है, बड़े विनिर्माण देश के रूप में चीन वहां बहुत कामयाबी हासिल कर सकेगा।

(दिनेश)

आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040