Web  hindi.cri.cn
    चीनी पर्यटकों के लिए जापान "हॉट डेस्टिनेशन"
    2015-04-10 10:30:57 cri

    हालांकि इस साल द्वितीय विश्व युद्ध की 70वीं वर्षगांठ है और दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक मुद्दे पर मतभेद है। लेकिन हाल में जापान की यात्रा करने वाले चीनी पर्यटकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हो रही है। वे जापान में चेरी ब्लॉसम देखने के लिए जा रहे हैं।

    सांख्यिकीय आंकड़ो के मुताबिक पिछले साल 24 लाख चीनी पर्यटकों ने जापान की यात्रा की, जो वर्ष 2013 की तुलना में 83 प्रतिशत अधिक है। इस साल फरवरी के दौरान कुल 3 लाख 59 हज़ार चीनी पर्यटकों ने जापान की सैर की। अनुमान है कि जापान की यात्रा करने वाले चीनी पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। वर्ष 2020 में यह संख्या 70 लाख तक पहुंचने का अनुमान है।

    (दिनेश)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040