Monday   Aug 11th   2025  
Web  hindi.cri.cn
ल्हासा-शिकाजे रेल सेवा ने अब तक 4 लाख यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाया
2015-03-30 10:56:41 cri

इस 29 मार्च को तिब्बत के शिकाजे रेलवे स्टेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले साल अगस्त में ल्हासा-शिकाजे रेल सेवा शुरू होने के बाद इस रेल सेवा ने अब तक तकरीबन 4 लाख यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाया है।

ल्हासा-शिकाजे रेल सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों, तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को बहुत बड़ी सुविधा मिली है। ल्हासा से शिकाजे जाने वाली रेल G8801 के कंडक्टर वांग ने बताया कि यह रेलगाड़ी एक दिन में ल्हासा और शिकाजे का पूरा चक्कर लगाती है, जो पर्यटकों और व्यापारियों के लिए बेहद सुविधाजनक है।

बता दें कि ल्हासा-शिकाजे रेलवे लाइन का निर्माण 2010 में शुरू हुआ था जिसमें कुल 13 अरब 28 करोड य्वान की पूंजी लगायी गई थी।

32 वर्षीय चिन-मेइ-जी-डान ने ल्हासा में अपनी एक दुकान खोली है जो नेपाल और भारत से आयातित कपड़ों को बेचता है। उसने कहा कि पहले चीन-नेपाल सीमा जाकर माल लाने की यातायात सुविधा अच्छी नहीं थी। अब ल्हासा-शिकाजे रेल सेवा शुरू होने के बाद रास्ते में आधे से भी कम समय लगता है।


1 2 3 4 5
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040