लोज़ान में ईरान के परमाणु मुद्दे पर वार्ता फिर शुरू
2015-03-27 08:59:10 cri
5 दिन स्थगित के बाद स्विस शहर लोज़ान में 26 मार्च को ईरान और ईरानी परमाणु मुद्दे से संबंधित छह देशों के बीच वार्ता फिर शुरू हो गई है। दोनों पक्ष इस महीने के अंत तक सभी मुद्दों को निपटाने का प्रयास कर रहे हैं।
26 मार्च को सुबह अमेरिकी विदेशमंत्री जॉन केरी और ईरानी विदेशमंत्री जावेद ज़रीफ के बीच करीब ढाई घंटे की बैठक हुई। अमेरीका के ऊर्जा मंत्री अर्नेस्ट मोनिज़, ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख अली अकबर सालेही, साथ ही यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि आदि के बीच भी बैठक हुई। इसके बाद ईरानी परमाणु मुद्दे से संबंधित छह देशों (अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस, चीन और जर्मनी) के अन्य प्रतिनिधि भी कई द्विपक्षीय और बहुपक्षीय वार्ता करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, यदि वार्ता सुचारू रूप से आगे बढ़ती है, तो ईरान के परमाणु मुद्दे से संबंधित छह देशों के अन्य विदेशमंत्री भी वार्ता में भाग ले सकते हैं।
(अखिल पाराशर)