Web  hindi.cri.cn
    पूरे कोकांग क्षेत्र का नियंत्रण किया म्यांमार की सेना ने :बर्मीज़ मीडिया
    2015-03-26 18:35:58 cri

    वर्तमान तक म्यांमार की सेना ने पूरे कोकांग क्षेत्र पर कब्जा कर नियंत्रण स्थापित कर चुका है। म्यांमार की सत्तारूढ़ पार्टी के अखबार यूनियन डेली ने 26 मार्च को इस बात की रिपोर्ट जारी की।

    इस रिपोर्ट के अनुसार म्यांमार की सेना ने कोकांग क्षेत्र में परिपत्र भेजा। उन्होंने आग्रह किया कि सभी क्षेत्रीय सशस्त्र बलों को अपने हथियार डाल देना चाहिये। म्यांमार की सेना ने इन क्षेत्रीय की सुरक्षा की रक्षा करने का वादा किया।

    म्यांमार के लाओ कै शहर के सैन्य अधिकारियों ने कहा कि 24 मार्च की रात तक म्यांमार की सेना ने कोकांग क्षेत्र के सभी सामरिक पहाड़ी क्षेत्रों पर अपना नियंत्रण बना लिया था। कोकांग क्षेत्र की राजधानी लाओ कै शहर की स्थिति सामान्य बन रही है। कुछ दुकानें दुबारा खुल गई हैं।

    गौरतलब है कि 9 फ़रवरी को म्यांमार की सरकारी सेना ने क्षेत्रीय सशस्त्र बलों से कोकांग में युद्ध किया था। अब ये युद्ध समप्त हो गया और इस युद्ध में सीमा क्षेत्र की स्थिरता और सुरक्षा गंभीरता के साथ प्रभावित हुई है। आंकड़ों के अनुसार युद्ध संबंधी दोनों पक्षों के 400 से अधिक लोग हताहत हुए हैं।

    (हैया)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040