Thursday   Aug 7th   2025  
Web  hindi.cri.cn
तिब्बती कलाकारों के चित्र पेरिस में प्रदर्शित
2015-03-04 19:12:25 cri

फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थित चीनी सांस्कृतिक केन्द्र और चीन के तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के साहित्य व कला संघ द्वारा आयोजित चित्र प्रदर्शनी 3 मार्च को पेरिस में उद्घाटित हुई।

इसमें तिब्बत के 8 कलाकारों के 65 चित्र प्रदर्शित हो रहे हैं। फ्रांस स्थित चीनी राजनीतिक कांउसलर चिन श्यू तोंग, फ्रांस के गुएमेट संग्रहालय के प्रमुख एरिक रेफेब्वरे, फ्रांसीसी कलाकार संघ के अध्यक्ष मार्टिन दललेफ, पेरिस अन्तरराष्ट्रीय कला उत्सव के उपाध्यक्ष चार्ल्स दग्नेट, शांगहाई स्थित पूर्व फ्रांसीसी कौसुलेर पियरे बाओ, तिब्बत के कला संघ के उपाध्यक्ष शन खाई युन और 5 चित्रकारों ने उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया।

(ललिता)

1 2 3 4 5
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040