Web  hindi.cri.cn
    चीन : साल 2014 में 1 करोड़ गरीब लोगों की गरीबी दूर हुई
    2015-03-03 11:50:41 cri

    वर्ष 2014 में गरीबी उन्मुलन कार्य निश्चित लक्ष्य से अधिक किया गया। पिछले साल कुल 1 करोड़ 23 लाख 20 हज़ार गरीब लोगों की गरीबी खत्म हुई। चीनी राज्य परिषद के गरीबी उन्मुलन कार्यालय के प्रधान ल्यू योंगफ़ू ने 3 मार्च को यह जानकारी दी।

    वर्ष 2014 में चीन सरकार द्वारा प्रस्तुत सरकारी कार्य रिपोर्ट में वार्षिक गरीबी उन्मुलन लक्ष्य पेश किया यानी कि ग्रामीण क्षेत्रों में एक करोड़ लोगों की गरीबी खत्म की जानी थी। ल्यू योंगफ़ू ने जानकारी देते हुए कहा कि चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो ने देश भर के 31 प्रांतों (स्वायत्त प्रदेशों और केंद्र शासित शहरों) के 1 लाख 60 हज़ार परिवारों पर सर्वेक्षण किया। ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी उन्मुलन के मापदंड को प्रति व्यक्ति की औसतन आय 2300 युआन तय किया गया है। वर्ष 2014 में देश भर में ग्रामीण गरीब लोगों की आबादी 7 करोड़ 1 लाख 70 हज़ार थी, जो वर्ष 2013 की तुलना में 1 करोड़ 23 लाख 20 हज़ार कम हुई। यह 14.9 प्रतिशत का अनुपात है।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040