पर्यावरण के कानूनी शासन पर ध्यान देगा पर्यावरण संरक्षण मंत्रालय
2015-03-03 12:27:42 cri
पर्यावरण से जुड़े कानून व नियमों का अच्छी तरह से पालन न करने की चर्चा में चीनी पर्यावरण संरक्षण मंत्रालय के उपमंत्री फान य्वेए ने 2 मार्च को नये पर्यावरण संरक्षण कानून से जुड़े न्यूज़ ब्रीफिंग में बल देते हुए कहा कि इस साल चीनी पर्यावरण संरक्षण मंत्रालय पर्यावरण के कानूनी शासन के निर्माण पर बल देगा, साथ ही चीन में लोकप्रिय मोबाइल मैसेंजर वीचैट पर सूचना देने के मंच की स्थापना कर समाज की सकारात्मक ऊर्जा इकट्ठा करेगा।
फान य्वेए ने कहा कि नये पर्यावरण संरक्षण कानून के अनुसार स्थानीय प्रशासन को पर्यावरण की निगरानी व प्रबंधन पर जिम्मेदारी लेनी होगी। उद्यमों व सरकारी संस्थाओं को मुख्य कर्तव्य निभाना होगा, और समाज निगरानी की भूमिका अदा करेगा।
आंकड़ों के अनुसार नये पर्यावरण संरक्षण कानून का लागू होने के बाद दो महीनों में कुल 15 मामलों की सुनवाई की गयी। साथ ही 72 लाख 30 हजार य्वान का हर्जाना भी लगाया गया।
चंद्रिमा