Web  hindi.cri.cn
    चीन ने श्रीलंका को कर्ज दिया
    2015-03-02 20:26:07 cri

    हाल में रिपोर्ट है कि चीन द्वारा श्रीलंका को दिया गए कर्ज में ब्याज दर अपेक्षाकृत ऊंची है। इसकी चर्चा में चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ह्वा छ्वनयिंग ने 2 मार्च को कहा कि चीन ने श्रीलंका के अनुरोध पर श्रीलंका को कर्ज दिया है। यह दोनों देशों द्वारा सलाह मश्विरा करने के बाद तय किया गया है। ह्वा छ्वनयिंग ने कहा कि दोनों देशों व दोनों देशों की जनता के बुनियादी कल्याण के मद्देनजर चीन-श्रीलंका यथार्थ सहयोग निरंतर आगे बढ़ सकेगा।

    गौरतलब है कि श्रीलंका के विदेश मंत्री ने 27 से 28 फरवरी को चीन की यात्रा की। श्रीलंका के नए राष्ट्रपति भी मार्च में चीन की राजकीय यात्रा करेंगे।

    (श्याओयांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040