Web  hindi.cri.cn
    श्रीलंका समुद्री सिल्क रोड की स्थापना में भाग लेगा
    2015-03-02 18:41:56 cri

    श्रीलंकाई विदेश मंत्री मंगला समरवीरा ने हाल में चीन की यात्रा पूरी की। श्रीलंका में नई सरकार के गठन के बाद वे चीन का दौरा करने वाले पहले कैबिनेट मंत्री हैं। उनकी यात्रा का मकसद नए राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना की चीन यात्रा की तैयारी करना है।

    28 फरवरी को समरवीरा ने पेइचिंग में पत्रकार सम्मलेन आयोजित किया। उन्होंने कहा कि श्रीलंका की नई सरकार चीन के साथ परंपरागत दोस्ती मज़बूत करेगी। श्रीलंका हमेशा चीन के प्रति मैत्रीपूर्ण विदेश नीति अपनाता है, यह श्रीलंका में दो राजनीतिक पार्टियों की सहमति है, जो नहीं बदलेगी।

    यात्रा के दौरान उन्होंने चीनी विदेश मंत्री और वाणिज्य मंत्री के साथ 21वीं सदी के समुद्री सिल्क रोड स्थापना के बारे में विचार किया। उन्होंने कहा कि श्रीलंका को विश्वास है कि इससे कई देशों को लाभ मिलेगा। श्रीलंका सक्रिय रूप से इसमें भाग लेगा।

    गौरतलब है कि चीनी विदेश मंत्री वांग यी के निमंत्रण पर श्रीलंकाई विदेश मंत्री मंगला समरवीरा ने चीन की दो दिवसीय यात्रा की।

    (दिनेश)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040