पत्र सूत्र के शब्दकोष का संकलन होगा
2015-03-02 18:37:09 cri
पत्र सूत्र के संस्कृत-तिब्बती-चीनी-अंग्रेजी शब्दकोष का संकलन इस साल शुरू होगा। चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की केन्द्रीय समिति के सदस्य, तिब्बत के सामाजिक विज्ञान अकादमी के उप प्रमुख, पत्र सूत्र के अनुसंधान कार्यालय के प्रमुख चोंगपू त्सेरिंगदोर्ची ने 2 मार्च को यह बात कही।
उन्होंने कहा कि अनुसंधान कार्यालय इस साल पत्र सूत्र की नए चरण की व्यापक जांच की तैयारी भी करेगा।
गौरतलब है कि पत्र सूत्र तालपत्र पर लिखित संस्कृत सूत्र है, जिसका विषय बौद्ध ग्रंथों के अलावा, साहित्य, कला, दर्शन, इतिहास, चिकित्सा, गणित और खगोल विज्ञान आदि भी शामिल हैं। दक्षिण एशिया और मध्य एशिया की संस्कृति के इतिहास और विकास समझने में पत्र सूत्र की अहम भूमिका है।
(ललिता)