प्रशासन पर शी चिनफिंग की "चर्चा" नामक पुस्तक विभिन्न भाषाओं में प्रकाशित
2015-03-02 11:26:50 cri
विदेशी भाषा प्रकाशन गृह से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशासन पर शी चिनफिंग की "चर्चा" नामक पुस्तक विभिन्न भाषाओं में 3 लाख से ज्यादा प्रतियां प्रकाशित की गयी हैं। चीन में सुधार व खुलेपन के बाद विदेशों में यह पुस्तक चीनी राष्ट्रीय नेताओं द्वारा लिखी गयी पुस्तकों में सबसे लोकप्रिय है।
वर्तमान में प्रशासन पर शी चिनफिंग की "चर्चा" नामक यह पुस्तक अंग्रेजी, फ़्रेंच, रूसी, अरबी, स्पेनिश, पुर्तगाली, जर्मन व जापानी आदि भाषाओं में प्रकाशित की गयी, और विश्व के 30 से अधिक देशों व क्षेत्रों में जारी हुई। उनमें अग्रेज़ी संस्करण की बिक्री सबसे अधिक है और अमेरिका में इस किताब की बिक्री बहुत ज्यादा है।
इस पुस्तक में चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग द्वारा वर्ष 2012 की 15 नवंबर से वर्ष 2014 की 13 जून तक दिये गये भाषण, वार्ता, प्रश्नोत्तर, आदेश, बधाई पत्र आदि 79 लेख शामिल हैं। साथ ही अलग-अलग समय में शी चिनफिंग की 45 तस्वीरें भी शामिल हैं।
चंद्रिमा