लैंगिक समानता साकार हो
2015-03-01 19:08:08 cri
दो दिवसीय विश्व शीर्ष महिला प्रतिनिधियों की बैठक 28 फरवरी को चिली की राजधानी सैन डिएगो में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित नेताओं ने वक्तव्य जारी कर महिलाओं पर भेदभाव के सभी प्रचलित कानून रद्द करने की मांग की, ताकि लैंगिक समानता साकार हो सके।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान कि मून समापन समारोह में उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि वर्तमान बैठक में महिला असमानता के मुद्दे पर दृढ़ता से अपील की गई। इस आवाज पर जोर देना चाहिए। उन्होंने आशा जताई कि सभी देशों की सरकारें हाथ में हाथ डालकर लैंगिक समानता साकार करने में मौजूद बाधा दूर करेंगी।
गौरतलब है कि वर्तमान बैठक का आयोजन यूएन महिला संघ ने किया। 60 से अधिक देशों के राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों की महिलाओं और प्रतिनिधियों ने इसमें हिस्सा लिया।
(ललिता)