Web  hindi.cri.cn
    श्रीलंका ने 86 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया
    2015-02-28 11:12:56 cri

    श्रीलंकाई नौसेना के प्रवक्ता इन्डिका सिल्वा ने 27 फ़रवरी को कहा कि श्रीलंकाई नौसेना ने उत्तरी श्रीलंका के मुल्लैतिवू कस्बे के पूर्वी समुद्री क्षेत्र से 86 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है, इन मछुआरों पर सीमा पारकर मछलियां पकड़ने का आरोप है। साथ ही उनके मछली पकड़ने वाले जहाज़ों को जब्त कर लिया गया है।

    हाल ही में 19 श्रीलंकाई मछुआरे भारत के समुद्री क्षेत्र में प्रवेश करने की वजह से भारत द्वारा गिरफ्तार किये गये थे। लेकिन बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। मैत्रीपाला सिरिसेना के नेतृत्व वाली श्रीलंका की नयी सरकार ने आज तक जब्त गए 81 भारतीय मछली मारने वाले जहाज़ों को मुक्त कर दिया। इसके जवाब में भारत ने भी श्रीलंका के 17 मछली मारने वाले जहाज़ों को रिहा कर दिया।

    आम राय है कि इस कार्रवाई से दोनों देशों द्वारा द्विपक्षीय संबंधों में सुधार का एक सकारात्मक संकेत है। गौरतलब है कि श्रीलंका और भारत के बीच मछली पकड़ने को लेकर क्षेत्रीय विवाद लंबे समय से रहा है। हाल के कई वर्षों में दोनों पक्षों ने लगातार एक दूसरे के मछुआरों को अवैध रूप से सीमा पार कर मछली पकड़ने की आलोचना की है, और उन्हें गिरफ्तार भी किया। जिससे दोनों देशों के संबंधों पर बुरा असर पड़ने से एक संवेदनशील मामला बन गया।

    चंद्रिमा

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040