Web  hindi.cri.cn
श्रीलंका के विदेशमंत्री के साथ ली खछ्यांग की भेंट
2015-02-28 10:53:55 cri

चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने 27 फरवरी को पेइचिंग में श्रीलंका के विदेशमंत्री मंगला समरवीरा के साथ मुलाकात की।

ली खछ्यांग ने कहा कि चीन और श्रीलंका के बीच गहन परंपरागत मित्रवत संबंध हैं, दोनों देश अच्छे पड़ोसी देश और अच्छे मित्र हैं। चीन सरकार श्रीलंका के साथ अपने संबंधों पर बड़ा ध्यान देती है और श्रीलंका के साथ मिलकर आपसी राजनीतिक विश्वास, उच्च स्तरीय आवाजाही, व्यवहारिक सहयोग को आगे बढ़ाना चाहती है, ताकि चीन-श्रीलंका रणनीतिक साझेदारी संबंधों का स्वस्थ और सतत रूप से विकास हो सके। उन्हें आशा है कि श्रीलंका चीन की पूंजी के लिए बेहतर कानूनी वातावतण की स्थापना करेगा।

ली खछ्यांग ने यह भी कहा कि चीन पड़ोसी देशों के साथ आवाजाही में अच्छे पड़ोसियों जैसे मित्रवत संबंध और आपसी लाभ वाली जीत के सिद्धांत पर कायम रहेगा, ताकि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता, समान विकास और समृद्धि प्राप्त की जा सके।

मंगला समरवीरा ने कहा कि श्रीलंका की दोनों बड़ी पार्टियां चीन के साथ मैत्री की नीति पर कायम रहेगी। श्रीलंका की नई सरकार चीन के साथ मिलकर दोनों देशों के बीच बेहतर संबंध को और बढ़ाना चाहती हैं। श्रीलंका अपने यहां पूंजी लगाने के लिए और अधिक चीनी उपक्रमों का स्वागत करता है और इसके लिए और सुविधाजनक वातावरण स्थापित करेगा।

(वनिता)

1 2
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040