Web  hindi.cri.cn
    सुधार और सृजन के साथ कृषि आधुनिकीकरण बढ़ाएं - ली खछ्यांग
    2015-02-16 09:01:54 cri

    चीनी पत्रिका"छ्योशी"ने 16 फरवरी को चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग का"सुधार और सृजन को प्रेरित शक्ति बनाकर कृषि आधुनिकीकण को आगे बढ़ाएं"शीर्षक लेख प्रकाशित किया। लेख ने 22 दिसम्बर 2014 को ली खछ्यांग द्वारा चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति और राज्य परिषद के ग्रामीण कार्य सम्मेलन में दिए गए भाषण के कुछ अंश शामिल किए हैं।

    लेख में तीन भाग हैं। पहले भाग में कहा गया कि कृषि आधुनिकीकरण को आगे बढ़ाना ऐतिहासिक अहम कार्य है। आधुनिकीकरण निर्माण के आम नियमों, आर्थिक वृद्धि की स्थिरता और कृषि के अनवरत विकास के संवर्धन जैसे क्षेत्रों में देखा जाए, तो कृषि आधुनिकीकरण की मज़बूती बहुत जरूरी है।

    लेख के दूसरे भाग में कहा गया कि सुधार पर निर्भर रहकर कृषि आधुनिकीकरण में गति दी जाए। कृषि औद्योगीकीकरण के जोरदार विकास के साथ बहु-तरीके वाले आर्थिक प्रचलन का विकास किया जाए, साथ ही कृषि के विकास के लिए नीति और पूंजी समर्थन मज़बूत किया जाए।

    लेख के तीसरे भाग के अनुसार कृषि आधुनिकीकरण में नए शहरीकरण की भूमिका अच्छी तरह निभाई जाए। किसानों की आय बढ़ाने के लिए अधिक तरीकों की खोज की जाए और नए गांवों के निर्माण में गति दी जाए। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी उन्मूलन और विकास को मज़बूत किया जाय।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040