Web  hindi.cri.cn
    पिछले वर्ष 1 लाख 30 हज़ार लोग निर्धनता से निकले- तिब्बत
    2015-02-12 11:39:39 cri

    तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के गरीबी उन्मूलन कार्यालय से मिले समाचार के अनुसार पिछले वर्ष तिब्बत में कुल 1 लाख 30 हज़ार लोग निर्धनता से बाहर निकले। स्वायत्त प्रदेश में निर्धन लोगों की संख्या वर्ष 2013 के 4 लाख 50 हज़ार से घटकर अब सिर्फ 3 लाख 20 हज़ार ही रह गई है। निर्धनता से बाहर निकलने वाले 13 प्रतिशत लोग कृषि और पशुपालन क्षेत्र के हैं।

    तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के गरीबी उन्मूलन कार्यालय के प्रधान हू शिनशङ ने जानकारी देते हुए कहा कि पिछले वर्ष तिब्बत में गरीबी उन्मूलन के लिए कुल 1 अरब 76 करोड़ 90 लाख युआन की राशि दी गई थी, जो वर्ष 2013 की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक है। स्वायत्त प्रदेश में 189 जिलों और कस्बों में गरीबी उन्मूलन कार्यों पर जोर दिया गया, 10 हज़ार व्यक्तियों को गरीबी उन्मूलन के लिए तकनीकी क्षमता से जुड़े प्रशिक्षण भी दिये गए।

    हू शिनशङ ने आगे बताया कि वर्ष 2015 में तिब्बत में गरीबी उन्मूलन के लिए 1 अरब 88 करोड़ युआन लगाए जाएंगे, जिनका प्रयोग निर्धन परिवारों की सहायता, औद्योगिक प्रगति के लिये किया जाएगा।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040