नेपाल-चीनी कैलाश सांस्कृतिक संवर्धन विकास संघ की स्थापना 9 फरवरी को काठमांडू में हुई। संघ के मुख्य सदस्य नेपाल में रह रहे तिब्बती बंधु हैं, जिसकी स्थापना का उद्देश्य चीन और नेपाल के विभिन्न जगत के मित्रवत व्यक्तियों और संगठनों को एकजुट करके विभिन्न क्षेत्रों में द्विक्षीय आवाजाही और सहयोग को बढ़ाना है।
नेपाल स्थित चीनी राजदूत वू छुनथाई ने निमंत्रण पर संघ की स्थापना रस्म में भाग लिया। उन्होंने कहा कि चीन-नेपाल मैत्री का इतिहास बहुत पुराना है। लम्बे समय से दोनों देशों की जनता एक दूसरे की सहायता और समर्थन करती आयी हैं। हिमालय और कैलाश चीन-नेपाल मैत्री के साक्षी ही नहीं, द्विपक्षीय आवाजाही का पुल भी है। विश्वास है कि नव स्थापित संघ के माध्यम से चीन और नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग संवर्धन मिलेगा।
जानकारी के अनुसार नेपाल में रह रहे तिब्बती मूल के रनचन नोर्बू संघ के पहले अध्यक्ष बने। उन्होंने कहा कि वे नेपाल और चीन के बीच विभिन्न क्षेत्रों में मैत्रीपूर्ण आवाजाही बढ़ाने को तैयार हैं। विशेषकर नेपाल और चीन के तिब्बत के बीच आपसी लाभ वाले सहयोग का संवर्धन करेंगे।
(श्याओ थांग)