Web  hindi.cri.cn
ओबामा ने दिया 2016 वित्त वर्ष का रक्षा बजट
2015-02-03 19:01:24 cri

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2 जनवरी को कांग्रस को 2016 वित्त वर्ष(वर्ष 2015 की 1 अक्तुबर से शुरू) का आधारभूत रक्षा बजट पेश किया है। बजट कुल 5 खरब 34 अरब 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर का है।

द पेंटागन द्वारा जारी बजट के अनुसार लगभग 2 खरब 10 अरब अमेरिकी डॉलर का खर्च अमेरिकी रक्षा मंत्रालय की सैन्य कार्रवाई और सुविधाओं को बनाये रखने में किया जाएगा। साथ ही 1 खरब 36 अरब 70 करोड़ डॉलर अधिकारियों को वेतन के रूप में दिया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ़ 1 खरब 7 अरब 70 करोड़ डॉलर को सैन्य खरीद में खर्च किया जाएगा। इसके अलावा बजट में हथियारों की नई किस्में बनाने और उनपर शोध में 69 अरब 80 करोड़ डॉलर, सेना के रिहाईशी क्षेत्रों जैसे बुनियादी निर्माण में 8 अरब 40 करोड़ डॉलर का खर्च भी शामिल है।

आधारभूत रक्षा बजट के अलावा आफ़गानिस्तान से अमेरिकी सेना वापसी के बाद वहां पर शासन व्यवस्था की स्थापना, सारिया और इराक में बढ़ते "आईएस" के आतंकी खतरे के विरुद्ध विदेशों में लड़े जाने वाले युद्ध बजट के लिये 50 अरब 90 करोड़ डॉलर की राशि रखी गई है।

(रमेश)

आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040