Web  hindi.cri.cn
    इतिहास के खिलवाड़ अस्वीकार – पुतिन
    2015-01-28 12:38:42 cri

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 27 जनवरी को कहा कि इतिहास को तोड़मरोड़ कर पेश करने की कोई भी कार्रवाई अस्वीकार है।

    27 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय नरसंहार स्मृति दिवस है। उस दिन पुतिन ने मास्को स्थित यहूदी संग्रहालय का दौरा करते समय कहा कि नाजी द्वारा किये गये नरसंहार जैसे अपराध हमेशा के लिये नहीं भूलाए जा सकते। उन अपराधों को छिपाने और इतिहास को तोड़मरोड़ कर पेश करने की कोई भी कार्रवाई अस्वीकार औऱ अनैतिक है। उनके अनुसार ऐसा करके नाज़ी अपराधियों का समर्थन करना है।

    पुतिन ने कहा कि ऐतिहासिक वास्तविकता नहीं बदलेगी। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को नाज़ी नरसंहार जैसे अपराधों की रोकथाम करना चाहिये। यह हमारा समान कर्तव्य है, जो अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का सबसे महत्वपूर्ण और ज़रूरी कार्य भी है।

    चंद्रिमा

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040