Web  hindi.cri.cn
चीनी कला मंडल नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका में प्रदर्शन करेगा
2015-01-26 18:19:02 cri

चीन-नेपाल राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ और चीन-बांग्लादेश राजनयिक संबंधों की स्थापना की 40वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चीन और दक्षिण एशियाई क्षेत्रों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान मज़बूत करने के उद्देश्य से चीनी संस्कृति मंत्रालय के नेतृत्व में कानसू प्रांत का कला मंडल 26 जनवरी को नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका के लिए रवाना हुआ। मंडल 2015 वसंद त्योहार मनाने के लिए उक्त तीन देशों में सांस्कृतिक प्रदर्शन करेगा।

मंडल के प्रमुख फंग त मिंग ने कहा कि प्रदर्शनों में तुनह्वांग और जातीय संस्कृति दिखाई जाएगी। कला मंडल के 32 सदस्य हैं, वे 26 से 31 जनवरी तक नेपाल में रहेंगे, 31 जनवरी से 5 फ़रवरी तक बांग्लादेश में रहेंगे और 5 से 10 फ़रवरी तक श्रीलंका की यात्रा करेंगे।

वर्ष 2010 से चीनी संस्कृति मंत्रालय हर साल संबंधित विभागों के साथ विदेशों में वसंत त्योहार के अवसर पर बड़े पैमाने पर सांस्कृतिक विनिमय गतिविधियों का आयोजन करता है। (मीरा)

1 2 3 4 5 6 7
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040