Web  hindi.cri.cn
यूक्रेन के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेन्को के साथ ली खछ्यांग की भेंट
2015-01-22 19:41:41 cri

चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने 21 जनवरी की शाम दावोस में यूक्रेन के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेन्को से भेंट की।

ली खछ्यांग ने कहा कि चीन और यूक्रेन के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद आपसी सम्मान और समानता के आधार पर सहयोग की बड़ी उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं। चीन हमेशा से यूक्रेन की प्रभुसत्ता, स्वतंत्रता और प्रादेशिक अखंडता का सम्मान करता है, अपने देश की स्थिति के अनुरूप रास्ते पर आगे चलने के लिए यूक्रान का समर्थन करता है। चीन आपसी लाभ और समान जीत वाले सिद्धांत पर विभिन्न क्षेत्रों में यूक्रेन के साथ व्यवहारिक सहयोग करने को तैयार है, ताकि दोनों देशों की जनता को इससे लाभ मिल सके।

ली खछ्यांग ने कहा कि वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय स्थिति में जटिल बदलाव आ रहा है। विश्व भर में लोगों को हिंसा के बजाय शांति चाहिए, निर्धनता के बजाय विकास चाहिये, झगड़ों के बचाय सहयोग चाहिये। यूक्रेन के संकट में चीन वस्तुगत और निष्पक्ष रुख अपनाते हुए राजनीतिक रूप से इसका समाधान करने पर बना रहेगा और इसके लिए निरंतर सकारात्मक और रचनात्मक भूमिका निभाएगा।

पेट्रो पोरोशेन्को ने कहा कि यूक्रेन सरकार चीन के साथ अपने संबंधों पर बड़ा ध्यान देती है और चीन के साथ सहयोग करना चाहती है। यूक्रेन को आशा है कि यूक्रेन संकट के समाधान की प्रक्रिया में चीन और सकारात्मक भूमिका निभाएगा।

(वनिता)

1 2
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040