Tuesday   Aug 5th   2025  
Web  hindi.cri.cn
तिब्बत के पर्यटन उद्योग का व्यापक विकास
2015-01-19 17:15:26 cri

वर्ष 2014 में तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में कुल 1 करोड़ 55 लाख 30 हज़ार यात्रियों को सेवा प्रदान की गयी, जो पिछले साल से 20 प्रतिशत अधिक रही। वहीं पूरे साल में तिब्बत की पर्यटन से हासिल आय 2 अरब 40 करोड़ युआन दर्ज हुई, जो पहली बार 20 अरब युआन से अधिक थी। तिब्बत की दसवीं जन प्रतिनिधि सभा की तीसरी बैठक से यह जानकारी मिली।

पिछले साल के सितंबर में तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की सरकार ने संस्कृति मंत्रालय और राष्ट्रीय पर्यटन ब्यूरो से सहयोग कर तिब्बती पर्यटन व संस्कृति पर प्रथम अंतर्राष्ट्रीय मेला आयोजित किया था, जिसके ज़रिये तिब्बत में पर्यटन एवं संस्कृति के संसाधनों का परिचय दिया गया था।

दूसरी तरफ़ पिछले साल में जोखांग मठ को तिब्बत में दूसरा राष्ट्रीय 5ए स्तरीय पर्यटन स्थल चुना गया।

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040