Web  hindi.cri.cn
    रूस के प्रति समान नीति अपनाए यूरोपीय संघ
    2014-12-19 19:22:13 cri

    यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के नेताओं ने 18 दिसंबर को ब्रसेल्स में आयोजित इस साल के अंतिम यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ को रूस के प्रति समान नीति अपनानी चाहिये।

    यूरोपीय आयोग के नये अध्यक्ष डोनाल्ड टुस्क ने न्यूज ब्रीफिंग में कहा कि रूस के प्रति समान नीति के बिना यूक्रेन समस्या का समाधान नहीं किया जा सकता। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सुरक्षा, स्वतंत्र यूक्रेन समान नीति का महत्वपूर्ण भाग है। यूरोप को अपनी शक्ति से मेल खाने वाली भूमिका निभानी चाहिये।

    यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के बाद जारी वक्तव्य में कहा गया कि यूरोपीय संघ यूक्रेन की सुधार प्रक्रिया का समर्थन करता है। यूरोपीय आयोग यूक्रेन को मानवीय सहायता पर ज़ोर देगा।

    (रूपा)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040