Web  hindi.cri.cn
    पर्यटन उद्योग बना तिब्बत की आर्थिक वृद्धि का स्तंभ
    2014-12-17 10:46:21 cri

    यालुचांगबू घाटी, नामजाग्बर्वा पर्वत तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के लिनची प्रिफेक्चर में स्थित विश्वविख्यात पर्यटन स्थल हैं। वर्ष 2014 में इस प्रिफेक्चर में आने वाले पर्यटकों की संख्या 28 लाख और पर्यटन से होने वाली आय 2 अरब 60 करोड़ युआन तक पहुंचने की संभावना है, जो पिछले वर्ष की तुलना में अलग-अलग तौर पर 12 और 14 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। इस समय पर्यटन उद्योग लिनची प्रिफेक्चर का सबसे बड़ा उद्योग बन चुका है। लिनची प्रिफेक्चर के पर्यटन विभाग ने यह जानकारी दी।

    लिनची प्रिफेक्चर के अलावा छांगतु प्रिफेक्चर में पर्यटन उद्योग का भी बड़ा विकास हुआ है, जहां यातायात स्थिति ज्यादा सुविधापूर्ण नहीं है। छांगतु प्रिफेक्चर के पर्यटन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष छांगतु में आने वालों की संख्या 12 लाख और पर्यटन से होने वाली आय 1 अरब युआन तक पहुंचने की संभावना है। आर्थिक विकास में पर्यटन उद्योग का महत्व दिन प्रति दिन उल्लेखनीय हो रहा है।

    (श्याओ थांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040