यूरोपीय संघ आयोग ने 26 नवंबर को 3 खरब यूरो की निवेश परियोजना जारी की और आशा व्यक्त की कि इससे यूरोपीय संघ में आर्थिक वृद्धि और नौकरियां बढ़ायी जा सकेंगी।
कहा जाता है कि इस परियोजना के तहत 21 अरब यूरो की राशि में यूरोपीय रणनीतिक निवेश कोष स्थापित किया जाएगा, जिसके माध्यम से वर्ष 2015 से 2017 तक निजी विभागों से 3 खरब 15 अरब यूरो का निवेश आकर्षित किया जा सकेगा।
यूरोपीय संघ के अनुसार यह रणनीतिक निवेश कोष की पंजीकृत पूंजी यूरोपीय संघ आयोग और यूरोपीय निवेश बैंक की ओर से दी जाएगी। साथ ही ये राशि मुख्य तौर पर ऊर्जा, दूरसंचार, डिजिटल, यातायात और शिक्षा के नवाचार जैसे क्षेत्रों में प्रयुक्त की जाएगी। यूरोपीय संघ आयोग के अनुमान के अनुसार अगले 3 वर्षों में इन कदमों से यूरोपीय संघ के लिये 3 खरब 30 अरब यूरो की लागत से 4 खरब 10 अरब यूरो तक जीडीपी उत्पन्न होगी और करीब 13 लाख नौकरियों का सृजन किया जा सकेगा। (लिली)