संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता मामलों की प्रमुख वेलेरी एमोस ने इस्तीफा दिया
2014-11-27 14:22:11 cri
संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता मामलों की प्रमुख वेलेरी एमोस ने महासचिव बान कीमून को अपना इस्तीफा सौंप दिया हैं। वे अगले साल मार्च के अंत तक अपना पद छोड़ देंगी।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने 26 नवंबर को बान कीमून की तरफ से जारी ब्यान में इस ख़बर की सूचना दी। ब्यान में बान कीमून ने वेलेरी एमोस को अपना योगदान देने के लिए धन्यवाद दिया।
संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता मामलों के कार्यालय ने कहा कि अगले साल मार्च के अंत तक वेलेरी एमोस अपना पद छोड़ेंगी। इससे पहले वे अपनी ज़िम्मेदारी ज़ारी रखेंगी। संयुक्त राष्ट्र ने वेलेरी एमोस के इस्तीफा दिये जाने का कारण नहीं बताया।
(दिनेश)