Web  hindi.cri.cn
    पुराना तिब्बती थांगका चित्र 27.8 करोड़ चीनी युआन में निलाम
    2014-11-27 11:16:42 cri

    क्रिस्टी से प्राप्त खबर के अनुसार 26 नवम्बर को आयोजित क्रिस्टी कला-कृति नीलामी गतिविधि में 15 शताब्दी के मिंग राजवंश में बनाया गया तिब्बती थांगका चित्र 27.8 करोड़ चीनी युआन में निलाम हुआ, जो इतिहास में विश्व नीलामी गतिविधि में चीनी कला-कृति का अब तक का सबसे ऊंचा दाम है। चीन के शांगहाई शहर के संग्रहकार ल्यू यीछ्येन ने इसे खरीदा।

    गौरतलब है कि अब विश्व में मिंग राजवंश के योंगला सम्राट के काल में बनाये गए केवल 3 तिब्बती थांगका चित्र सुरक्षित हैं, अन्य दो थांगका चित्र तिब्बत के ल्हासा शहर के दाचाओ मठ में रखे हुए हैं।

    (श्याओयांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040