पाकिस्तान : क्वेटा शहर में 4 पोलियो कार्यकर्ताओं की हत्या
2014-11-27 10:40:14 cri
पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादियों के एक हमले में 3 महिलाओं सहित कम से कम 4 पोलियो कार्यकर्ता मारे गए। यह हमला 26 नवम्बर को क्वेटा शहर में हुआ।
पाक मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार कार्यकर्ताओं की हत्या उस समय की गयी जब वे एक स्वास्थ्य केन्द्र से अपने घर की ओर जा रहे थे। आतंकवादियों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाया और उन पर गोलियां बरसा दी, जिसमें 3 महिलाओं सहित कम से कम 4 पोलियो कार्यकर्ताओं की मौत हो गई।
अभी तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
(श्याओयांग)