Web  hindi.cri.cn
    रूस पर प्रतिबंध लगाने का उद्देश्य रूस का पतन करना है:लावरोव
    2014-11-23 18:45:23 cri

    रूसी विदेश मंत्री सेरगेई लावरोव ने 22 नवंबर को कहा कि पश्चिमी देशों द्वारा रूस पर प्रतिबंध लगाने का मुख्य उद्देश्य रूस के वर्तमान शासन का पतन करना है।

    लावरोव ने एक रूसी कूटनीति और प्रतिरक्षा नीति कमेटी के सम्मेलन में कहा कि कुछ पश्चिमी देशों के नेताओं ने खुले तौर पर कहा है कि वे रूस पर प्रतिबंध लगाकर रूस के आर्थिक संचालन को नष्ट करना चाहते हैं। ताकि जनता रूस का विरोध करे। पश्चिमी देशों द्वारा रूस पर दबाव डालने का उद्देश्य रूस की नीति को बदलने के बजाय रूस के वर्तमान शासन को नष्ट करना है।

    लावरोव ने कहा कि पश्चिमी देशों द्वारा रूस पर लगाये गये प्रतिबंध न सिर्फ़ रूस को बर्बाद करेंगे, बल्कि उनके लिये भी लाभदायक नहीं होंगे। साथ ही प्रतिबंध वर्तमान में सामान्य विश्व आर्थिक संबंधों को भी नष्ट करेगा और विश्व आर्थिक विकास पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा।

    लावरोव ने कहा कि रूस यूरोप के साथ सहयोग करने से इनकार नहीं करता। लेकिन वर्तमान हालात में यूरोप के साथ साधारण व्यापारिक संबंध बनाए रखना असंभव है। लावरोव के अनुसार रूस और पश्चिमी देशों के संबंधों में मौजूद मुसीबतों का समाधान अंत में किया जाएगा। रूस और पश्चिमी देश द्विपक्षीय संबंधों की स्थापना के लिये नया आधार तैयार करेंगे। रूस यूरोपीय संघ के साथ यूरोप-एशिया आर्थिक संघ और यूरोपीय संघ के मुक्त व्यापार क्षेत्र की स्थापना से जुड़ी वार्ता करना चाहता है। (चंद्रिमा)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040