Web  hindi.cri.cn
    मातृभूमि हांगकांग के विकास का दृढ़ समर्थन है
    2014-11-21 19:13:01 cri

    महान मतृभूमि हांगकांग के विकास का दृढ़ समर्थन है। भविष्य को देखते हुए यह पता चला है कि हांगकांग के विकास के मौके चीन की मुख्यभूमि के स्वस्थ आर्थिक विकास से पैदा होंगे। हांगकांग स्थित चीनी केंद्रीय सरकार के कार्यालय के उप प्रधान छ्योन होंग ने 19 नवंबर को उक्त बात कही।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान में चीन की मुख्यभूमि द्वारा सुधार व खुलेपन बढ़ाने, कानूनों के अनुसार प्रबंधन करने और आर्थिक विकास के तरीके बदलने की स्थिति में अपनी विशेष श्रेष्ठता से हांगकांग के विकास की व्यापक गुंजाइश होगी। उन्होंने तीन पहलुओं में अपना विचार स्पष्ट किया।

    पहला, चीनी केंद्रीय सरकार द्वारा लागू रेशम मार्ग आर्थिक क्षेत्र व 21वीं सदी समुद्री रेशम मार्ग की राष्ट्रीय रणनीतिक ने अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग में हांगगांक की भागीदार के लिए नया मंच तैयार किया।

    दूसरा, पान पर्ल रिवर डेल्टा क्षेत्र में बढ़ते सहयोग ने हांगकांग की निरंतर विशेष भूमिका निभाने के लिए नये मौके प्रदान किये।

    तीसरा, मुख्यभूमि के सुधार व खुलेपन में हासिल उल्लेखनीय उपलब्धियां हांगकांग की दीर्घकालिक समृद्धि को प्रबल समर्थन मुहैया कर सकती हैं। (मीनू)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040