Web  hindi.cri.cn
    चीन-जापान सहमति पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की नज़र
    2014-11-08 16:56:46 cri

    चीनी स्टेट काउंसिलर यांग च्येछी ने 7 नवंबर को जापान के राष्ट्रीय रक्षा सचिव याची शोतारो से भेंट की। दोनों पक्षों ने चीन-जापान संबंधों में सुधार करने के चार सैद्धांतों वाली आम सहमति बनाई। इसका अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने सक्रिय मूल्यांकन किया है। उनका मानना है कि दीर्घकालीन स्वस्थ और स्थिर चीन-जापान संबंधों का विकास करना दोनों देशों और दोनों देशों की जनता के बुनियादी कल्याण और हित में है।

    जापान-चीन संघ के अध्यक्ष शिनयिछिरो शिरानिशी ने कहा कि दोनों पक्षों ने सहमति में चीन-जापान चार राजनीतिक दस्तावेजों के विभिन्न सिद्धांतों और भावनाओं का पालन करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि ये सहमति हालिया चीन-जापान संबंध में सुधार करने में मददगार सिद्ध होगी। लेकिन कुंजीभूत बात यह है कि अबे प्रशासन भविष्य में अपने वचन का पालन करेगी या नहीं।

    भारतीय रणनीतिक विश्लेषक चोपड़ा ने कहा कि चीन और जापान के बीच चार सैद्धांतिक सहमति बनाना दोनों देशों के संबंधों में तनाव कम करने वाला महत्वपूर्ण कदम है। दोनों देशों ने वार्तालाप और विचार विमर्श के माध्यम से बिगड़ती परिस्थिति को रोकने और संकट पर नियंत्रण पाने की व्यवस्था की स्थापना करने को मंजूरी दी है। यह भी एक महत्वपूर्ण सक्रिय संकेत है।

    (श्याओयांग)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040